#Baalgeet by Ramesh Raj
।। दो दहेज में एक लाख।।
———————————-
बंदरिया से ब्याह रचाने
पहुँचे बदर मामा
मखमल के कुर्तें संग पहना
चूड़ीदार पजामा |
बड़ी अकड़ से बोले मामा
शादी के मंडप में
दो दहेज में एक लाख यदि
ब्याह रचाऊँ तब मैं |
हाथ जोड़कर तब ये बोला
बापू बन्दरिया का
जो गरीब है एक लाख वो
क्या दे पाये बेटा।
सबने ही तब बन्दर मामा
बार-बार समझाए
बात किसी की बन्दर मामा
लेकिन समझ न पाये।
यह सुन बंदरिया तब बोली
सुनिए बात पिताजी
इस दहेज के लोभी से मैं
करूँ न बिल्कुल शादी।
देख बिगड़ती बात तुरत ही
भागे मामा बन्दर
रस्ते में बत्तीसी टूटी
ऐसी खायी ठोकर।
-रमेशराज